भारत और लंदन की फैंटा में अंतर: चीनी और रंग को लेकर रिपोर्ट का खुलासा
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में मिलने वाली फैंटा की एक कैन में 63 कैलोरी होती है, जबकि भारत में बिकने वाली इसी ड्रिंक में तीन गुना ज्यादा चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसमें कृत्रिम रंगों का उपयोग होता है, जिसके चलते यूरोप में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी देना अनिवार्य है। वहीं भारत में, इन चीजों का जिक्र केवल कैन के पीछे बहुत छोटे शब्दों में किया गया है।