भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा क्षेत्र में 10 अहम समझौते
भारत और बेल्जियम ने अपने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए 10 समझौतों को अंतिम रूप दिया है। इस साझेदारी के तहत दोनों देश मिलकर रक्षा उपकरणों का निर्माण करेंगे और सैन्य सहयोग को और गहरा करेंगे। इन समझौतों में गोला-बारूद, रॉकेट, मानवरहित समुद्री सिस्टम, माइन वॉरफेयर, हथियार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, ड्रोन, एंटी-ड्रोन तकनीक, एयर-डिफेंस सॉफ्टवेयर और बख्तरबंद वाहनों से जुड़ी प्रणालियां शामिल हैं।