भारत अपनी 67% LPG अमेरिका से आयात कर रहा है: हरदीप पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी है कि भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका का हिस्सा बढ़कर 67% तक पहुंच गया है। पुरी के अनुसार, जुलाई के महीने में भारत ने अमेरिका से 9.12 लाख टन LPG मंगवाई, जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे अधिक है। इसके विपरीत, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर और सऊदी अरब से होने वाले LPG आयात में काफी कमी देखी गई है।