भारतीय सरजमीं पर 'अवे' टी20 सीरीज खेलेगा भारत, अफगानिस्तान होगा मेजबान
भारतीय टीम अगले महीने अपने ही देश में एक 'अवे' टी20आई सीरीज में हिस्सा लेगी। अफगानिस्तान आगामी 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में भारत के विरुद्ध तीन मैचों की टी20आई सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। आईसीसी ने कहा, "यह मुकाबला दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को और मज़बूत करेगा...क्योंकि अफगानिस्तान बीते वर्षों से अपने होम मैच भारत में ही आयोजित करता आ रहा है।"