भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित की 'प्लेसेंटा-ऑन-चिप', गर्भावस्था के अध्ययन में मिलेगी मदद
भारतीय शोधकर्ताओं के एक समूह ने 'प्लेसेंटा-ऑन-चिप' नाम का एक उपकरण तैयार किया है, जो हूबहू मानव प्लेसेंटा की तरह कार्य करता है। यह चिप प्रयोगशाला के वातावरण में यह दर्शाने में सक्षम है कि मां और भ्रूण के मध्य हार्मोन, पोषक तत्वों और अपशिष्ट का आदान-प्रदान किस प्रकार होता है। इस तकनीक के जरिए अब गर्भावस्था के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं को बेहतर ढंग से समझना संभव होगा।