भारतीय वायु सेना ने स्वदेशी 'खगंतक-243' ग्लाइड बम का सफल परीक्षण किया

भारतीय वायु सेना ने स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम 'खगंतक-243' का सफल परीक्षण किया है। वायु सेना के अनुसार, इस परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, करीब 300 किलोग्राम वजनी यह ग्लाइड बम 140 किलोमीटर की दूरी तक सटीक प्रहार करने में सक्षम है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
भारतीय वायु सेना ने स्वदेशी 'खगंतक-243' ग्लाइड बम का सफल परीक्षण किया | ShortKT