भारतीय महिला के साथ वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए ताइवानी स्टार चेंग चांग फैन
ताइवान के मॉडल और अभिनेता चेंग चांग फैन का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है, जिसमें वह एक भारतीय महिला के साथ घूमते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताइपेई के निवासी चेंग ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से अपनी शिक्षा पूरी की है और वह 'चेंग एंड मच एक्सॉटिक फ्लोरिस्ट' नाम की दुकान के मालिक भी हैं।