भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, 27 जुलाई है आखिरी तारीख
इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 275 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 27 जुलाई तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग इन करना होगा।