भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में दोहराया सौरव गांगुली का मशहूर जश्न
7वें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 118 रनों से हराने के बाद, भारतीय मिश्रित दिव्यांग क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर सौरव गांगुली के ऐतिहासिक शर्ट लहराने वाले सेलिब्रेशन को फिर से जीवंत कर दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पूरी इंग्लिश टीम महज 88 रनों पर ढेर हो गई।