भारतीय खिलौना उद्योग का दबदबा: 7 वर्षों में निर्यात में 89% की भारी वृद्धि
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जानकारी दी है कि वित्तवर्ष 2018-19 के मुकाबले 2025-26 में भारत से खिलौनों के निर्यात में 89.1% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, विदेशी खिलौनों पर देश की निर्भरता घटी है, जिसके चलते आयात में 37.5% की गिरावट देखी गई है। अब अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे प्रमुख देश भी भारत में बने खिलौनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।