भारतीयों के हाथ से खाना खाने पर पीएम मोदी के सलाहकार ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने हाथों से भोजन करने की भारतीय संस्कृति का बचाव किया है। यह चर्चा तब शुरू हुई जब एक अमेरिकी X यूजर ने इस पर सवाल उठाया। यूजर ने तर्क दिया कि यह एक सरल परीक्षण है; यदि आप किसी चीज को छू नहीं सकते और उसे खाने के लिए धातु के बर्तनों की आवश्यकता पड़ती है, तो उसे मुंह में डालना सही नहीं है।