भागलपुर-नवगछिया NH-131B पर बढ़ेगी सुरक्षा, जाह्नवी चौक पर 10 दिन में लगेगा हाईमास्ट लाइट
भागलपुर-नवगछिया NH-131B स्थित जाह्नवी चौक पर हादसों को रोकने के लिए 30 मीटर ऊंचा हाईमास्ट लाइट लगाया जाएगा। एनएच डिवीजन ने इसके लिए कोटेशन मांगे हैं। 10 जुलाई तक आवेदन जमा होंगे और कार्य आदेश मिलने के 10 दिनों के भीतर एजेंसी को इंस्टॉलेशन पूरा करना होगा। इससे रात में वाहन चालकों को सुविधा होगी और सड़क सुरक्षा में सुधार आएगा।