भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा: 'अधर पना' रस्म में क्यों तोड़े जाते हैं मिट्टी के बर्तन?
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 'अधर पना' नामक एक विशेष परंपरा निभाई जाती है। इस रस्म में मिट्टी के बर्तनों में एक खास पेय भरकर पूजा की जाती है, जिसके बाद इन बर्तनों को फोड़ दिया जाता है। ऐसा करने से प्रसाद रथ के चारों तरफ बिखर जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह भोग रथ यात्रा के साथ चलने वाली अदृश्य शक्तियों, सूक्ष्म जीवों और आत्माओं के लिए अर्पित किया जाता है।