UIDAI के अनुसार, 5 साल से छोटे बच्चों के लिए ब्लू रंग का आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का उपयोग बच्चों के स्कूल में दाखिले और अन्य सरकारी कार्यों को पूरा करने में किया जाता है। यह कार्ड इसलिए अलग है क्योंकि इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट या बायोमेट्रिक स्कैन की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसमें केवल बच्चे की फोटो और उनकी डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज होती है।