ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की बदतमीजी: 'अकेली हो?' पूछने पर युवती ने जड़ा थप्पड़, कंपनी ने निकाला
इंस्टाग्राम पर एक महिला ने ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, 'मैंने दया दिखाते हुए उसे पीने के लिए पानी दिया, लेकिन वह मुझे घूरते हुए पूछने लगा कि क्या मैं घर पर अकेली हूं।' महिला के अनुसार, वह शख्स लगातार करीब आने लगा और उनकी इंस्टाग्राम आईडी मांगने लगा। इसके बाद महिला ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद वह वहां से भाग निकला। महिला ने जानकारी दी है कि ब्लिंकिट ने इस घटना के बाद आरोपी डिलीवरी बॉय को नौकरी से हटा दिया है।