ब्रिटिश महिला का खुलासा: भारत से लौटने के बाद शरीर में पनपे टेपवर्म, दिमाग में मिले 38 कीड़े
यूके की रहने वाली 42 साल की एक महिला ने बताया है कि साल 2007 में तीन महीने की भारत यात्रा के दौरान उन्हें गंभीर टेपवर्म संक्रमण का सामना करना पड़ा। महिला के अनुसार, भारत से आने के तीन साल बाद उनके शरीर से एक मीटर लंबा टेपवर्म बाहर निकला। इसके कुछ समय बाद उन्हें तेज सिरदर्द, बोलने में दिक्कत और दौरे पड़ने जैसी समस्याएं हुईं, जिसके बाद स्कैन कराने पर उनके दिमाग में 38 परजीवी होने का पता चला।