ब्रायन जॉनसन की पार्टनर केट टोलो को एंडोमिट्रियोसिस होने का चला पता
अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन, जो खुद 'ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस' से पीड़ित हैं, ने जानकारी दी है कि उनकी पार्टनर केट टोलो को एंडोमिट्रियोसिस की समस्या है। जॉनसन के मुताबिक, पिछले 7 सालों से जिस बीमारी का संदेह था, उसका पता बिना किसी सर्जरी के महज 42 दिनों में चल गया। अपनी जवानी बरकरार रखने के लिए सालाना ₹17 करोड़ खर्च करने वाले ब्रायन ने पहले बताया था कि उनका पेट खुद को ही खत्म कर रहा है।