ब्राजील में 'Body Count Recovery Centre' का दावा निकला झूठ, फैक्ट चेक में खुलासा
सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से फैल रहा है, जिसमें कहा गया है कि ब्राजील में 'Body Count Recovery Centre' नाम की जगह 13 हजार डॉलर लेकर लोगों का रोमांटिक अतीत मिटा देती है। हालांकि, फैक्ट चेक में यह बात पूरी तरह से गलत साबित हुई है। जांच से पता चला है कि वायरल हो रहा वीडियो असल में बाली के एक पुराने आध्यात्मिक अनुष्ठान का है और इसका इस दावे से कोई लेना-देना नहीं है।