ब्राजील के बीच पर प्रेमी के साथ टहल रही महिला की बिजली गिरने से मौत, वीडियो में दिखी घटना
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के लोकप्रिय प्रिया दा पिनहेरा तट पर 39 साल की एंडिनारा गोंसाल्वेस अरेजे अपने पार्टनर के साथ घूम रही थीं, तभी अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उनके साथी ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।