ब्राज़ीलियाई जोड़े ने 30 सेकंड में 195 बार किस कर रचा इतिहास, वीडियो वायरल
ब्राज़ील के 32 वर्षीय रेनाटो बायमा गैइया और उनकी 33 वर्षीय पार्टनर नैरा रोबर्टा रिबेरो ने 30 सेकंड के भीतर 195 बार किस करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि का वीडियो भी जारी किया है। करीब डेढ़ साल से साथ रह रहे इस जोड़े का मानना है कि वे 'दुनिया के सबसे बेहतरीन कपल' हैं। गौरतलब है कि ये दोनों कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।