बॉस ने मांगी डॉक्टर की पर्ची, तो Gen Z कर्मचारी ने दिया करारा जवाब

एक Gen Z कर्मचारी ने जब बीमारी की छुट्टी ली, तो उसके मैनेजर ने उससे डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट मांग लिया। इसके बाद कर्मचारी ने जो जवाब दिया, उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कर्मचारी ने साफ लिखा, 'मैं कोई स्कूली छात्र नहीं हूं... मुझे बीमार महसूस हो रहा था, इसलिए मैंने छुट्टी ले ली।' उसने तंज कसते हुए आगे कहा कि उसके पास न तो कोई मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन है और न ही माता-पिता के हस्ताक्षर वाला कोई छुट्टी का आवेदन पत्र।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बॉस ने मांगी डॉक्टर की पर्ची, तो Gen Z कर्मचारी ने दिया करारा जवाब | ShortKT