बॉम्बे हाईकोर्ट में कुक के पदों पर भर्ती, चौथी पास उम्मीदवार करें आवेदन
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रसोइया के 18 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए कम से कम चौथी कक्षा पास होना अनिवार्य है। आवेदकों की उम्र 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इच्छुक लोगों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर तय की गई है। चुने गए उम्मीदवारों को ₹16,600 से ₹52,400 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।