बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट-C एंड IC के कुल 1100 पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट के बाद ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू का आयोजन किया जा सकता है।