बैंक ऑफ बड़ौदा के 1TB डेटा लीक के बीच ग्राहकों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों की कथित तौर पर 1TB संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन लीक होने की खबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस हालात में ग्राहकों को अपने बैंक अकाउंट और ट्रांज़ैक्शन अलर्ट पर लगातार नज़र रखनी चाहिए। इसके अलावा, बैंकिंग या निजी जानकारी मांगने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, ईमेल या मैसेज से सतर्क रहें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत बैंक को सूचित करें और अपना पासवर्ड, पिन या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।