बैंकिंग में 'हेयरकट' क्या है? सुभाष चंद्रा का ₹22,000 करोड़ का कर्ज सिर्फ ₹6.5 करोड़ में कैसे हुआ सेटल?
बैंकिंग की भाषा में 'हेयरकट' का मतलब है कि बैंक बकाया राशि से कम पैसे लेकर कर्ज को खत्म कर देते हैं। बैंक यह कदम तब उठाते हैं जब उन्हें पूरी रकम वापस मिलने की उम्मीद न के बराबर होती है। हाल ही में NCLT ने मीडिया जगत के सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर 99.9% का 'हेयरकट' मंजूर कर लिया है, जिसके बाद अब यह पूरा मामला सिर्फ ₹6.5 करोड़ चुकाकर सुलझ जाएगा।