बेल्जियम के प्रिंस निकले कार सेल्समैन, DNA टेस्ट में हुई पुष्टि
कार बेचने का काम करने वाले क्लेमेंट वैनडेनकरखोव अब बेल्जियम के प्रिंस बन गए हैं। किंग फिलिप के छोटे भाई प्रिंस लॉरेंट ने उन्हें आधिकारिक रूप से अपना बेटा स्वीकार कर लिया है। इससे पहले हुए DNA टेस्ट में 99.5% समानता पाई गई थी। क्लेमेंट की मां बेल्जियम की जानी-मानी सिंगर और पूर्व मॉडल वेंडी वैन वांटेन हैं। अब क्लेमेंट को प्रिंस लॉरेंट की निजी संपत्ति में भी बराबर का हक दिया जाएगा।