बेगूसराय में अनोखी शादी: युवक ने किन्नर प्रेमिका से की मैरिज, बैंड-बाजे के साथ पहुंची बारात
बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहाँ युवक विकास ने अपनी किन्नर प्रेमिका सुशीला से 5 साल के प्रेम संबंध के बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। विकास बैंड-बाजे और बारात के साथ सुशीला के घर पहुंचा। इस शादी को देखने और नवदंपती को आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और किन्नर समुदाय के सदस्य जुटे। यह विवाह सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देते हुए समानता का संदेश देता है।