इजरायली अखबार 'हारेट्ज़' ने टैक्स विभाग के दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू ने अपना नाम बदलकर कानूनी रूप से योनातन हुन रख लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी हालिया तस्वीरों से संकेत मिलता है कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई है।