बेंगलुरु: युवक ने मां, नानी और बहनोई की हत्या कर दी जान

बेंगलुरु में 34 साल के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी मां, नानी और बहनोई की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि बहनोई के साथ हुई किसी बहस के बाद उसने पहले उनकी हत्या की और फिर बीच-बचाव करने आईं अपनी मां और नानी को भी मौत के घाट उतार दिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बेंगलुरु: युवक ने मां, नानी और बहनोई की हत्या कर दी जान | ShortKT