बेंगलुरु: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति और मासूम बेटे की हत्या
बेंगलुरु के चिक्काबनावारा इलाके में एक महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति और 4-5 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को शक है कि पकड़े जाने के डर से घर में फैले खून के निशानों को साफ किया गया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।