बेंगलुरु: फ्लैट में मां का कंकाल मिलने पर बेटी का खुलासा, बताया क्यों तोड़ी थी बातचीत

बेंगलुरु के एक फ्लैट से 52 वर्षीय महिला का कंकाल बरामद होने के मामले में उसकी बेटी ने पुलिस को अपना बयान दिया है। बेटी के अनुसार, करीब एक साल पहले मां के साथ हुए विवाद के चलते उसने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था और उसके बाद से कभी मां से संपर्क नहीं किया। पुलिस को संदेह है कि महिला का शव पिछले एक साल से उसी फ्लैट में पड़ा हुआ था।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
बेंगलुरु: फ्लैट में मां का कंकाल मिलने पर बेटी का खुलासा, बताया क्यों तोड़ी थी बातचीत | ShortKT