बेंगलुरु: डिलीवरी बॉय ने घर में घुसकर की अश्लील हरकत, महिला ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती

बेंगलुरु की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरन उनके फ्लैट के अंदर आ गया। महिला के मुताबिक, उसने टॉयलेट का इस्तेमाल किया और फिर अपने प्राइवेट पार्ट का प्रदर्शन किया। अपनी आपबीती सुनाते हुए महिला रो पड़ी और कहा, "मैं अपने ही घर में खुद को असुरक्षित और पूरी तरह से अपमानित महसूस कर रही थी।" पुलिस ने इस घटना का संज्ञान ले लिया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
बेंगलुरु: डिलीवरी बॉय ने घर में घुसकर की अश्लील हरकत, महिला ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती | ShortKT