बेंगलुरु: डिलीवरी एजेंट ने महिला से की घर में घुसने की जिद, वीडियो बनाकर किया खुलासा
बेंगलुरु में एक महिला ने ज़ेप्टो के डिलीवरी बॉय पर घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है। उनके मुताबिक, एजेंट ने पहले पानी मांगा और फिर आग्रह किया कि उसे बस 5 मिनट के लिए अंदर आने दिया जाए। जब महिला ने दरवाजा बंद कर लिया, तो उसने लगातार डोरबेल बजाकर परेशान किया। महिला ने इस मामले की औपचारिक शिकायत कंपनी से दर्ज कराई है।