बेंगलुरु: कैब का इंतज़ार कर रही महिला से स्कूटर सवार ने की बदसलूकी
बेंगलुरु में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जो सड़क किनारे कैब का इंतजार कर रही थी। एक स्कूटर पर सवार व्यक्ति ने वहां रुककर महिला पर भद्दी टिप्पणियां कीं। वायरल वीडियो में आरोपी को 'तुम्हारा रेट क्या है?' और 'मुझे तुम्हारे साथ संबंध बनाने हैं' जैसी आपत्तिजनक बातें कहते सुना जा सकता है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पीड़िता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसी भी महिला को इस तरह के उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है।