बेंगलुरु कैफे ने बिल पर ग्राहक के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखे, माफी मांगते हुए दी सफाई

बेंगलुरु के एक कैफे में बिल पर ग्राहक का नाम लिखने के बजाय 'Little fat black shirt' (छोटा मोटा काली शर्ट वाला) लिखे जाने पर विवाद खड़ा हो गया। इस घटना को ग्राहक ने रेडिट पर साझा करते हुए अपमानजनक करार दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद कैफे प्रशासन ने माफी मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ग्राहकों का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जाएगा।

by shortkt.com
परसों
बेंगलुरु कैफे ने बिल पर ग्राहक के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखे, माफी मांगते हुए दी सफाई | ShortKT