बेंगलुरु के नामी होटलों पर छापा: सड़ा हुआ मांस और एक्सपायर्ड सामान बरामद

बेंगलुरु के कई पांच सितारा होटलों में अधिकारियों ने छापेमारी की है। इस दौरान 'द ललित अशोक' से 76 किलो सड़ा हुआ मांस, 200 किलो खराब सब्जियां और 32 लीटर एक्सपायर्ड दूध को नष्ट किया गया। वहीं, 'शांगरी-ला' से 15 किलो और 'फोर सीजन्स होटल' से 19 किलो खराब मांस जब्त किया गया। इसके अलावा 'ताज' में 72 किलो सड़ा हुआ मांस और मछली मिली, जबकि 'विवांता' में 3 किलो एक्सपायर्ड बेकरी उत्पादों को नष्ट कर दिया गया।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
बेंगलुरु के नामी होटलों पर छापा: सड़ा हुआ मांस और एक्सपायर्ड सामान बरामद | ShortKT