बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल की कैंटीन में मिला एक्सपायर्ड और बासी सामान
कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बेंगलुरु स्थित अपोलो अस्पताल की कैंटीन का निरीक्षण किया, जिसमें एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, बासी ब्रेड और गलत लेबल लगे हुए उत्पाद पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें एक्सपायर्ड रवा, मैदा, आइसिंग शुगर और अन्य बेकरी का सामान मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, छापेमारी के समय अस्पताल की रसोई से प्लास्टिक के चॉपर बोर्ड भी बरामद किए गए हैं।