बेंगलुरु: कर्ज का ब्याज न देने पर महिला को बंधक बनाकर निर्वस्त्र किया, वीडियो भी बनाया
बेंगलुरु में कर्ज का ब्याज न चुका पाने के कारण एक महिला को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाने के मामले में दो महिलाओं समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 1.5 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसकी किस्त और ब्याज वह समय पर नहीं भर पा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अपहरण किया, उसे एक सुनसान जगह पर कैद रखा और उसके साथ मारपीट भी की।