बृजभूषण शरण सिंह कैसे बरी हुए? 1000 पन्नों की चार्जशीट और 108 गवाहों के बावजूद मिली राहत
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अदालत से राहत मिल गई है। उनके खिलाफ पुलिस ने 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी, जिसमें 108 लोगों के बयान शामिल किए गए थे। हालांकि, अंतिम सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि चार्जशीट में मौजूद किसी भी गवाह ने घटना को अपनी आंखों से नहीं देखा था।