बुराड़ी में खराब सड़कों के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, बेहतर सुविधाओं की मांग
CJP के विरोध-प्रदर्शन के कुछ समय बाद ही दिल्ली के बुराड़ी में एक और प्रदर्शन देखने को मिला। यहाँ सैकड़ों स्थानीय लोग बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर सड़कों पर जमा हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 100-फीट मुख्य सड़क समेत इलाके की कई सड़कें काफी खस्ताहाल हैं और बारिश के मौसम में वहां चलना और भी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान लोगों ने स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा के विरोध में भी नारेबाजी की।