बुजुर्गों की अनदेखी करने पर बच्चे संपत्ति से हो सकते हैं बेदखल: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि संतानें बुढ़ापे में माता-पिता की उचित देखभाल नहीं करती हैं, तो वे अपनी दी गई संपत्ति वापस लेने के हकदार हैं। कोर्ट ने साफ किया कि यह नियम तब भी प्रभावी रहेगा जब माता-पिता आर्थिक रूप से सक्षम हों। इस फैसले के साथ ही अदालत ने एक व्यक्ति की उस याचिका को ठुकरा दिया, जिसमें उसने अपने 68-वर्षीय पिता को फ्लैट वापस करने के आदेश को चुनौती दी थी।