बुखार के साथ ये संकेत हैं खतरनाक, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह
मुंबई के डॉक्टर सुनील जैन का कहना है कि बुखार अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर के भीतर किसी समस्या का संकेत देता है। उनके मुताबिक, अगर बुखार के साथ सांस लेने में कठिनाई, होंठ या नाखून नीले पड़ना, सीने में दर्द, अचानक मानसिक उलझन, बहुत ज्यादा नींद आना या बेहोशी, दौरे पड़ना और बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए।