बीजेपी से टिकट न मिलने पर पूर्व पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ, वार्ड 49 से भरा पर्चा

राजस्थान के बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 49 से टिकट न मिलने के चलते पूर्व पार्षद मुकेश नायक ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का रुख कर लिया है। कांग्रेस ने उन्हें इसी वार्ड से अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन अपना पर्चा भर दिया। गौरतलब है कि मुकेश नायक ने साल 2009 में बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और करीब 350 मतों के अंतर से जीत हासिल कर पार्षद बने थे।

by shortkt.com
परसों
बीजेपी से टिकट न मिलने पर पूर्व पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ, वार्ड 49 से भरा पर्चा | ShortKT