बीजेपी समर्थक होने के आरोपों पर सोनम वांगचुक की सफाई, बोले- अच्छे काम की सराहना करना जरूरी

दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के बाद जब ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की प्रशंसा की, तो उन पर बीजेपी का समर्थन करने के आरोप लगने लगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने कहा, "अपने विचारों को खुला रखें, चाहे आप पक्ष में हों या विपक्ष में। हमें साथ मिलकर देश का निर्माण करना है। गलत चीजों की आलोचना जरूर करें, लेकिन अगर कुछ अच्छा हो रहा है तो उसकी तारीफ भी करनी चाहिए।"

by shortkt.com
4 घंटे पहले
बीजेपी समर्थक होने के आरोपों पर सोनम वांगचुक की सफाई, बोले- अच्छे काम की सराहना करना जरूरी | ShortKT