बीजेपी विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, गर्भगृह में प्रवेश पर हुआ विवाद
कर्नाटक के आरती उक्कडा मंदिर में ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सविता को बुधवार शाम बीजेपी विधायक बी सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने थप्पड़ मार दिया। खबरों के अनुसार, ऐश्वर्या वीआईपी कतार से मंदिर के गर्भगृह में जाने की कोशिश कर रही थीं, जिसे सविता ने रोक दिया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और ऐश्वर्या ने आपा खोते हुए पुलिस अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया।