बीजेपी में संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी, राघव चड्ढा को नहीं मिला स्थान

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री का पद सौंपा गया है। संदीप पाठक उन AAP सांसदों में से थे, जिन्होंने राघव चड्ढा के साथ बीजेपी का दामन थामा था। दल बदलकर बीजेपी में आने वाले नेताओं में संदीप पाठक इकलौते ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
बीजेपी में संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी, राघव चड्ढा को नहीं मिला स्थान | ShortKT