बीजेपी में पीयूष गोयल को मिली नई जिम्मेदारी, कैबिनेट में बदलाव की चर्चाएं तेज
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद से ही केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बीजेपी आमतौर पर 'एक व्यक्ति, एक पद' के नियम का सख्ती से पालन करती है। इसका उदाहरण पहले भी देखने को मिला है, जब अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद बीजेपी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।