बीजेपी ने राहुल गांधी के 'मनुस्मृति' वाले बयान पर साधा निशाना, बताया हिंदू विरोधी

बीजेपी ने राहुल गांधी द्वारा 'मनुस्मृति' पर की गई टिप्पणी को लेकर उन पर हिंदू विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें न तो मनुस्मृति समझ आती है और न ही वे वेद या पुराणों का ज्ञान रखते हैं। दूसरी ओर, अमित मालवीय ने राहुल के इस बयान को महज एक प्रोपेगैंडा करार दिया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने महिलाओं पर नियंत्रण के लिए 'मनुस्मृति' की विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया था।

by shortkt.com
16 घंटे पहले
बीजेपी ने राहुल गांधी के 'मनुस्मृति' वाले बयान पर साधा निशाना, बताया हिंदू विरोधी | ShortKT