बीजेपी ने झारखंड में कल बुलाया बंद

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है। बीजेपी का कहना है, "यह बंद झारखंड के युवाओं के अधिकारों और न्याय के लिए छेड़ी गई लड़ाई है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि लाठियों के दम पर आवाज तो दबाई जा सकती है, लेकिन युवाओं के गुस्से को नहीं!" बता दें कि हाल ही में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल का इस्तेमाल किया था।

by shortkt.com
20 घंटे पहले
बीजेपी ने झारखंड में कल बुलाया बंद | ShortKT