बीजेपी नेता तेमजें इम्ना अलोंग ने सीजेपी नेताओं के पार्टी वीडियो पर ली चुटकी
नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजें इम्ना अलोंग ने सीजेपी नेताओं का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने उन पर तंज कसा है। अलोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "डिस्क्लेमर: यह वीडियो एआई (AI) द्वारा तैयार किया गया है। इस पर भरोसा न करें।" इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सीजेपी नेता पंजाब में शिक्षा सुधारों जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करने के लिए बैठक में व्यस्त थे।